Search

 
 
 

धनबाद में अकेले बैटिंग कर रहे ढुल्लू महतो

 

लोस चुनाव : कांग्रेस ने अब तक नहीं की प्रत्याशी की घोषणा

Dhanbad : कोयला के लिए चर्चित कोयलांचल की पिच पर इस समय भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो अकेले ही बैटिंग कर रहे हैं. उनको रोकने वाला कोई विपक्षी चेहरा अब तक मैदान में नहीं है. जब ढुल्लू पूरे संसदीय क्षेत्र का एक बार दौरा कर लेंगे. तब कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी. बहरहाल सभी को कांग्रेस के प्रत्याशी का इंतजार है. ढुल्लू महतो पर हुए 50 मुकदमें उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, जिसकी चर्चा सड़क किनारे की चाय दुकानों से लेकर राजनीतिक गलियारों में हो रही है. धनबाद में इस बार भी भाजपा का झंडा बुलंद होगा या ढुल्लू को हार का मुंह देखना पड़ेगा, यह तो वक्त ही बताएगा. ज्ञात हो कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में ढुल्लू महतो के नाम के ऐलान को करीब तीन हफ्ते हो गए हैं. उनकी टक्कर किससे होगी, अभी तक यह एक सवाल बना हुआ है. इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस की इस सीट से आखिर कौन उम्मीदवार होगा. यह मंथन और चिंतन का विषय है. धनबाद की जनता भी बेचैन और आतुर है कि कांग्रेस से किसे टिकट मिलेगा. इधर, ढुल्लू महतो को इससे मनोवैज्ञानिक फायदा मिल रहा है और फजीहत कांग्रेस आलाकमान की हो रही है.

ढुल्लू को हिट विकेट कराने में लगे हैं सरयू राय

उधर, ढुल्लू महतो को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय लगातार नए-नए खुलासे कर उन्हें हिट विकट कराने में लगे हैं. ढुल्लू महतो के बीजेपी से टिकट मिलने के बाद से ही कुछ खटपट देखने को मिली. विधायक सरयू राय से उनका विवाद अभी भी परवान पर ही दिखाई पड़ रहा है. लगता है इसकी बानगी आगे भी दिखाई पड़ेगी, क्योंकि इन दोनों के बीच लड़ाई की आग अभी बुझी नहीं है. ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को मोर्चा संभालना पड़ सकता है. ढुल्लू महतो ये जानते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके लिए एक कठिन परीक्षा है. क्योंकि, यह सच्चाई है कि यहां की लड़ाई बाहरी बनाम भीतरी की होने वाली है. ऐसी सूरत में अपनों से भी भिड़ंत अंदर ही अंदर होगी. साथ ही जवाब उन्हें भी देना होगा, जो उनकी उम्मीदवारी पर शक और ऐतरात जता रहें हैं. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-eid-celebrated-with-traditional-enthusiasm-including-2-santhal-news/">साहिबगंज

: पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई ईद समेत संथाल की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही