Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ढुल्लू महतो ने सरकार और ग्रामीणों की 200 एकड़ जमीन पर किया है जबरन कब्जा- सरयू

सरयू राय ने राज्यपाल और सीएम चंपाई सोरेन को भेजा स्मार पत्र जमीन को जेल से भी ऊंची बाउंड्री से घेरा Ranchi: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एक स्मार पत्र भेजा है. जिसमें धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी ढुल्लू महतो के बारे में लिखा है. कहा है कि ढुल्लू महतो बाघमारा से विधायक हैं. स्मार पत्र में ग्रामीणों पर उनके द्वारा किए गए अत्याचार का संक्षिप्त ब्यौरा संलग्न है. ग्रामवासी भी इससे अछूते नहीं हैं. उन्होंने ग्रामीणों और सरकार की करीब 200 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है. जेल की ऊंची दीवार बनाकर बाउंड्री की गई है. इसे पढ़ें- त्रिकोणीय">https://lagatar.in/lohardaga-seat-stuck-in-triangular-conflict-congress-candidate-sukhdev-bhagat-filed-nomination/">त्रिकोणीय

संघर्ष में फंसा लोहरदगा सीट, कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने भरा पर्चा

ग्रामीण सड़क को भी घेरा

सौंपे गए स्मार पत्र में सरयू राय ने कहा है कि एक ग्रामीण पथ को भी बाउंड्री के भीतर कर उस पर बड़ा सा गेट लगा दिया है. इस स्मार पत्र में ग्रामीणों के नाम सहित आंखों देखा ब्यौरा दिया गया है जो स्वतः स्पष्ट है. राय ने ग्रामीणों की रैयती जमीन पर से कब्जा हटाने और सरकारी जमीन एवं सरकारी परिसंपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की मांग राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की है. उन्होंने कहा है कि राज्यपाल फिलहाल राज्य से बाहर हैं और मुख्यमंत्री भी राजधानी से बाहर है. उनके आने पर उनसे मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे. इसे भी पढ़ें- चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-takes-cognizance-of-speeches-of-pm-modi-rahul-gandhi-issues-notice-in-case-of-violation-of-code-of-conduct/">चुनाव

आयोग ने पीएम मोदी, राहुल गांधी के भाषणों पर संज्ञान लिया, आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस जारी किया [wpse_comments_template]
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही