Search

 
 
 

ढुल्लू ने बोकारो में किया जनसम्पर्क, मांगा समर्थन

 
Dhanbad : धनबाद धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने रविवार को बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने बाधाडीह, बेलूटबासा, गोपालपुर, ब्राह्मणद्वारिका, नवाडीह, मूर्तिटांड़, चिकसिया, बांधगोडा, बरटांड़, नारायणपुर, भागाबाजार, बहादुरपुर मोड़, सोनाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में बैठक एवं जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाई एवं अपने लिए लोगों से वोट मांगा. ढुल्लू ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें टिकट देकर एक गरीब के बेटे को धनबाद लोकसभा के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें. आगामी 25 मई को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वह लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही