Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, क्लाइमैक्स ने चौंकाया,यूजर्स बोले- बदला पूरा हुआ

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इसने दर्शकों के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी है. एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

 Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इसने दर्शकों के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी है. एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं.

 

मेकर्स ने बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस पेश  किया 


करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म में मेकर्स ने बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ड्रामा पेश करने की कोशिश की है. जिन दर्शकों को ‘धुरंधर’ का पहला भाग पसंद आया था, उनमें से कई को इसका सीक्वल भी आकर्षित कर रहा है.

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर ने फिल्म को देशभक्ति से भरपूर और दमदार बताया, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन इसकी मेकिंग और एग्जीक्यूशन शानदार है.रणवीर सिंह के प्रदर्शन को खास तौर पर सराहा जा रहा है-कई फैंस ने उन्हें ‘बीस्ट मोड’ में बताया है. साथ ही सारा अर्जुन और अन्य कलाकारों के अभिनय को भी पॉजिटिव फीडबैक मिली है.

 

 

कुछ दर्शकों का मानना है कि इंटरवल से पहले फिल्म थोड़ी भटकती हुई लगती है और अक्षय खन्ना की कमी महसूस होती है. हालांकि, दूसरे हाफ में फिल्म रफ्तार पकड़ लेती है और क्लाइमैक्स तक दर्शकों को बांधे रखती है. 

 

 

हालांकि, फिल्म को लेकर आलोचनाएं भी सामने आई हैं. कुछ दर्शकों के मुताबिक कहानी कुछ जगहों पर कमजोर पड़ती है और फिल्म की लंबाई जरूरत से ज्यादा लगती है. इसके बावजूद दूसरे हाफ और फाइनल ट्विस्ट को काफी दिलचस्प बताया जा रहा है. फिल्म के किरदारों को वास्तविक जीवन के करीब दिखाना इसकी खासियत मानी जा रही है.

 

 

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ को अच्छा ओपनिंग रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 7.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि पेड प्रीव्यू से लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही