Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 690 करोड़ पार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और अब महज चार दिनों में यह 700 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और अब महज चार दिनों में यह 700 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.

 

पहले दिन ही रचा इतिहास

‘धुरंधर 2’ हिंदी में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पेड प्रिव्यू को छोड़ दें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

 

चार दिनों का कलेक्शन


Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का अब तक का इंडिया नेट कलेक्शन इस प्रकार है
Day 1: ₹102.55 करोड़
Day 2: ₹80.72 करोड़
Day 3: ₹113.00 करोड़
Day 4: ₹114.85 करोड़

चार दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 454.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.

 

रविवार को भी तोड़ा रिकॉर्ड


फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जो तीसरे दिन के मुकाबले ज्यादा है. इसके साथ ही शो की संख्या भी बढ़कर 21,000 से ज्यादा हो गई.

 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ के करीब


विदेशों में फिल्म अब तक करीब 149.32 करोड़ कमा चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 691.32 करोड़ पहुंच गया है, जो जल्द ही 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है.

 

‘बाहुबली 2’ और ‘गदर 2’ को छोड़ा पीछे


चौथे दिन की कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ (93 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. वहीं, पहले वीकेंड में ही इसने ‘गदर 2’ की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

 

बड़ी फिल्मों को दी टक्कर

फिल्म ने ‘जवान’, ‘एनिमल’ और ‘पठान’ जैसी बड़ी फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. तीन दिनों में ही 339.27 करोड़ का नेट कलेक्शन कर यह नई बेंचमार्क सेट कर चुकी है.

 

फिल्म की कहानी


‘धुरंधर 2’ एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी 26/11 हमलों, आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय साजिशों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि भी दिखाई गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही