Ranchi: राजधानी का धुर्वा थाना अब बनेगा एनआईए का थाना. राज्य के एनआईए से संबंधित मामले धुर्वा थाना में दर्ज होंगे. बुधवार को हुए कैबिनेट की बैठक में इसपर मुहर लगी है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए का झारखंड की राजधानी रांची में बीते 5 नवंबर को एक नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया था. एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव और राज्य प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन किया था. एनआईए ने जून 2017 में रांची में एक कैंप कार्यालय स्थापित किया था. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/nia-office-opens-in-ranchi-speed-of-investigation-will-increase-in-other-cases-including-terror-funding/2120/">रांची
में खुला एनआईए का ऑफिस, टेरर फंडिंग सहित अन्य मामलों में तेज होगी जांच की रफ्तार इसे अब एक पूर्ण शाखा कार्यालय में उन्नत किया गया है. इसके प्रमुख एक एसपी रैंक के अधिकारी हैं. एनआईए रांची शाखा के अधिकार क्षेत्र में बिहार और झारखंड राज्य आते हैं. वर्तमान में एनआईए ब्रांच ऑफिस, रांची टेरर फंडिंग, माओवादी उग्रवाद और मानव तस्करी से संबंधित 14 से अधिक मामलों की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/these-19-most-wanted-of-jharkhand-are-on-the-nia-radar-which-has-become-a-challenge-for-the-nia/2885/">झारखंड
के ये 19 मोस्ट वांटेड है एनआईए के रडार पर, जिसको पकड़ना बना एनआईए के लिए चुनौती

Leave a Comment