Search

 
 
 

सुसाइडल प्वाइंट बनता जा रहा है धुर्वा डैम, भूत का साया भी चर्चा में

 
Ranchi: राजधानी रांची का धुर्वा डैम सुसाइडल प्वाइंट बनता जा रहा है. साथ ही वहां भूत का साया भी चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले साल दिसंबर में धुर्वा डैम में भूत का साया होने की खबर से सब लोग हैरान हो गए. सोशल मीडिया पर तस्वीर और ऑडियो भी वायरल हुआ. जो किसी बर्थडे पार्टी की बताई जा रही थी. इस तस्वीर और ऑडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान वहां भूत आया था और उसने युवक की पिटाई कर दी. इसे भी पढ़ें -  सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-hoist-the-tricolor-in-dumka-preparations-complete/">सीएम

हेमंत सोरेन दुमका में फहराएंगे तिरंगा, तैयारी पूरी

एक साल में एक दर्जन से अधिक लोगों ने सुसाइड किया

धुर्वा डैम में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक वर्ष में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं. डैम के किनारे न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही वहां गोताखोर तैनात रहते हैं.

 पिछले चार दिनों में दो लोगों ने किया सुसाइड

पिछले चार दिनों में दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली. जिनकी पहचान एनी अनुष्का कच्छप और शाहीन परवीन के रूप में हुई है. 21 जनवरी को अनुष्का कच्छप का शव धुर्वा डैम में मिला था. वहीं 23 जनवरी को शाहीन परवीन का शव मिला था. धुर्वा डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या करने से सबसे अधिक मामले आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें -EXECLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-reason-for-delay-in-fir-in-jssc-cgl-case-is-slow-internet-ups-failure-and-absence-of-mention-of-police-station-name/">EXECLUSIVE

: JSSC-CGL मामले में FIR में देर की वजह नेट स्लो, यूपीएस का खराब होना, थाना के नाम का उल्लेख नहीं होना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही