Search

 
 
 

ग्रामीणों की समस्‍या का प्राथम‍िकता के आधार पर करें न‍िदान : डीसी

 
Latehar : शुक्रवार को लातेहार समाहरणालय में सप्‍ताह‍िक जनता दरबार का आयोजन कि‍या गया. जनता दरबार में डीसी भोर स‍िंह यादव ने व‍िभ‍िन्‍न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी. उन्होंने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ग्रामीणों को भरोसा दिया क‍ि उनकी समस्‍याओं का समाधान जरूर क‍िया जाएगा. जनता दरबार में भूमि अधिग्रहण, जमीन-विवाद, रोजगार व पेंशन से संबंधित ज्‍यादा श‍िकायतें आई. डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों का जनता दरबार में आये मामलों को संवेदनशीलता व प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रत्येक पंचायत व प्रखंड स्तरीय जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश जिले के सभी बीडीओ को दिया, ताकि ग्रामीणों को जिला स्तरीय जनता दरबार में आने की नौबत नहीं आये. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pashupati-kumar-paras-handed-over-appointment-letters-to-219-youths/">रांचीः

पशुपति कुमार पारस ने 219 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही