Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद के कई गांव में डायरिया का प्रकोप, मेडिकल टीम रवाना

Hussainabad : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के कई गांवों में डायरिया महामारी का रूप लेने लगी है. रविवार को हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल के वार्डों में भाई बीघा, बहेरा, हरिजन बीघा, कजरत नावाडीह सहित कई गांव के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. दर्जनों लोग उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं. विभिन्न गांव से पीड़ित अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंच रहे हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में एक दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है. पूर्व में भी अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में इलाज के बाद कई मरीजों को ठीक कर छोड़ा दिया गया है. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के गांवों में मेडिकल टीम रवाना कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनेश कुमार ने बताया कि जिस गांव से शिकायत मिल रही है, वहां चिकित्सा दल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ दवा आंगनबाड़ी केंद्रों व सहिया को भी उपलब्ध कराया गया है. आपात स्थिति में ग्रामीण स्थानीय आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य सहिया से मिल सकती है. कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त स्लाइन व संबंधित दवाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चिकित्सा दल गठित किया गया है. गांव से शिकायत मिलने पर दल वहां पहुंचकर ग्रामीणों को उपचार के साथ खाने पीने संबंधित सलाह देने का काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें - रक्षाबंधन">https://lagatar.in/on-rakshabandhan-hemant-soren-said-will-continue-to-work-for-the-rights-of-mothers-and-sisters/">रक्षाबंधन

पर हेमंत सोरेन ने कहाः माता-बहनों के हक-अधिकार के लिए काम करते रहेंगे

अनुमंडल पदाधिकारी ने रखा है स्थिती पर नजर

इधर इस मामले में हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस पीयूष सिन्हा भी पल-पल की खबर लेने में जुटे हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उमस भरी गर्मी में डायरिया पीड़ित की संख्या में इजाफा होती है. उन्होंने कहा कि डायरिया से बचाव के लिए लोग गर्म भोजन के साथ उबला हुआ पानी का सेवन करें. बासी खाना के साथ ठेला के अलावा होटलों में तरल पदार्थ का उपयोग नहीं करें. उन्होंने चिकित्सक दल से पलपल की खबर लेने में जुटे हैं. साथ ही उन्हें निर्देशित भी कर रहे हैं‌. इसे भी पढ़ें - उपायुक्त">https://lagatar.in/submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-and-said-where-a-transformer-is-installed-a-road-has-to-be-built-there-there-will-be-trouble/">उपायुक्त

को ज्ञापन सौंप कहा- जहां लग रहा ट्रांसफार्मर, वहां बनना है रास्ता, होगी परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही