बेंगाबाद में लगा स्वास्थ्य मेला, 250 मरीजों का हुआ इलाज
Bengabad (Giridih) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. बेंगाबाद की चिकित्सा प्रभारी डॉ रेखा झा के नेतृत्व में लगे स्वास्थ्य मेले में 250 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया. उन्हें जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी गईं. मेले में 9 स्टॉल लगाए गए. जहां लोगों का इलाज के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श दिया गया. मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई. इसके अलावा दंत चिकित्सा, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी. इससे पहले स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ रेखा झा व डॉ महेश गुप्ता केने संयुक्त रूप से किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-patient-stuck-in-snmmch-lift-for-45-minutes-operator-had-gone-to-bring-diesel/">धनबाद: SNMMCH की लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा मरीज, ऑपरेटर गया था डीजल लाने [wpse_comments_template]
Leave a Comment