Vinit Abha Upadhyay Ranchi : लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी को पिछले वर्ष छापेमारी के दौरान एक डायरी मिली थी. इस डायरी से फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम और जेएमएम नेता अंतु तिर्की के बीच लाखों के लेनदेन का खुलासा हुआ है. डायरी में इस बात का स्पष्ट रूप से जिक्र है कि वर्ष 2022 में सद्दाम और अंतु तिर्की के बीच फरवरी से अक्टूबर महीने के बीच 18 लाख 50 हजार से ज्यादा के लेनदेन हुए हैं. कई बार पैसों के लेनदेन बैंक के जरिये भी किये गये हैं. वहीं डायरी के एक पेज में यह भी लिखा हुआ है कि अंतु तिर्की को 2 लाख 18 हजार और देना है.
डायरी ने खोला अंतु तिर्की और सद्दाम के बीच लेनदेन का राज, डीड नंबर 3985 बना ED का ठोस आधार
Last Updated: Apr 18, 2024 12:00 AM (IST)