: दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 37 लोगों की मौत
सीएम से पावरफुल हो गए हैं बालू माफिया
हिमंता ने कहा कि झारखंड में डिक्टेटरशिप चल रहा है. झारखंड में सीएम से पावरफुल बालू माफिया हो गए हैं. बालू सोना के भाव मिल रहा है. कीमत 5500 से 6000 रुपए सीएफटी हो गई है. बालू से पैसा खींचा जा रहा है. माफिया बोल रहे हैं कि फ्री में बालू नहीं देंगे. जबकि सीएम ने फ्री में बालू देने की घोषणा की है. माफिया सीएम से ज्यादा पावरफुल हो गए हैं. वहीं सीएम को घुसपैठिए का भी मुद्दा अच्छा नहीं लगा. आज रांची से डॉक्टर की गिरफ्तारी हो रही है. जो अलकाय़दा से जुड़ा हुआ था. जेहाद फैलाने की कोशिश में था.झारखंड में ऐसा डीजीपी नहीं चल सकता
हिमंता ने कहा कि झारखंड में ऐसा डीजीपी नहीं चल सकता. डीजीपी पर तंज कसते हुए कहा कि तेल लगाना है तो इतना भी मत लगाओ. लिमिट मत क्रॉस कीजिए. युवा आक्रोश रैली के दौरान बिना नाम के 12 हजार युवाओं पर एफआइआर करना, ऐसा मैनें कहीं नहीं देखा. जलियांवालाबाग में भी ब्रिटिश ने ऐसा एफआइआर दर्ज नहीं किया था. अगर डीजीपी ने तीन दिन के अंदर 12 हजार का नाम नहीं बताया तो चुनाव आयोग और कोर्ट जाएंगे. डीजीपी को हम बाद में कानून सिखा देंगे. चुनाव आयोग से आग्रह करेंगे कि ऐसे डीजीपी के अंडर में चुनाव नहीं हो सकता. डीजीपी ने गलत जगह पर हाथ लगा दिया. रंधीर सिंह और कोचे मुंडा पर एफआइआर दर्ज किया गया. जबकि वे रांची में नहीं थे.आइपीएस को न बीजेपी न जेएमएम का कार्यकर्ता बनना सही है
हिमंता ने कहा कि आइपीएस को न जेएमएम न बीजेपी का कार्यकर्ता बनना सही है. डीजीपी पर पहले राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के साथ होने का आरोप था. अब जेएमएम के साथ होने का आरोप है. इन दोनों बातों से चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें -लोहरदगा:">https://lagatar.in/the-culvert-on-bhandara-sky-path-started-dying/">लोहरदगा:चार महीने में ही दम तोड़ने लगी भंडरा आकाशी पथ पर बनी पुलिया [wpse_comments_template]
Leave a Comment