Search

 
 
 

LAGATAR का अनुमान सही...जयराम महतो बोले- न नाथवानी न झा, बैद्यनाथ राम मेरी पहली पसंद

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच जयराम महतो के ताजा बयान ने सियासी चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है. हालांकि उन्होंने अब भी स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया कि उनका वोट किसे जाएगा, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने बैद्यनाथ राम को अपनी पहली पसंद बताकर संकेत जरूर दे दिया है.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच जयराम महतो के ताजा बयान ने सियासी चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है. हालांकि उन्होंने अब भी स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया कि उनका वोट किसे जाएगा, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने बैद्यनाथ राम को अपनी पहली पसंद बताकर संकेत जरूर दे दिया है.

 

दिलचस्प बात यह है कि LAGATAR लगातार यह अनुमान लगा रहा था कि जयराम महतो का झुकाव बैद्यनाथ राम की ओर है. अब उनके ताजा बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि LAGATAR का तुक्का कहीं सही तो नहीं साबित हो रहा.

 

जयराम महतो ने कहा कि मतदान के समय उनकी प्राथमिकता किसी दल या व्यक्ति विशेष से ज्यादा डुमरी विधानसभा का विकास है. उनका मानना है कि एक निर्दलीय विधायक के तौर पर उन्हें राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्यसभा सांसदों के फंड से भी योजनाओं की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विकास के लिए उनके क्षेत्र को प्रधानमंत्री सड़क और मुख्यमंत्री सड़क दोनों चाहिए.

 

उन्होंने डुमरी, बगोदर और बरकट्ठा क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि हर कुछ दिनों में किसी प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर गांव लौटता है, जो बेहद पीड़ादायक है. इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की मांग दोहराई.

 

जयराम ने यह भी बताया कि चुनाव को लेकर तीनों उम्मीदवारों और मुख्यमंत्री के एक करीबी व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था. बावजूद इसके, उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें झारखंड के मुद्दों के साथ खड़े होने की सलाह देती है. फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि न नाथवानी और न ही प्रणव झा, जयराम महतो की पसंद के केंद्र में बैद्यनाथ राम ही नजर आ रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही