Search

मंत्री आलमगीर की कोर्ट में पेशी पर विशेष न्यायाधीश ने क्या उनसे पूछा….पढें कोर्ट रूम लाइव

Vinit Abha Upadhyay Ranchi: ईडी की टीम गुरुवार को मंत्री आलमगीर आलम को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 11: 45 में सिविल कोर्ट पहुंची. वहां उन्हें रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. करीब डेढ़ घंटे आलमगीर आलम कोर्ट में मौजूद रहे. जिसके बाद उन्हें गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया गया. ईडी उनसे शुक्रवार से पूछताछ करेगी, यह पूछताछ छह दिनों तक चलेगी. आलमगीर को कोर्ट लाने और उन्हें कोर्ट से ले जाने के दौरान कोर्ट रूम में क्या हुआ, यह हम अपनी इस खबर में बता रहे हैं. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-formed-a-committee-of-six-lawyers-will-give-report-on-water-harvesting/">हाईकोर्ट

ने गठित की छह वकीलों की कमिटी, वाटर हार्वेस्टिंग पर देगी रिपोर्ट
कोर्ट ने पूछा-आपको कब अरेस्ट किया गया? आलमगीर- कल (15 मई) शाम को, कोर्ट- परिवार वालों को पता है कि आप गिरफ्तार हुए हैं? आलमगीर- हां, घर वालों को गिरफ्तारी की सूचना है. आलमगीर के वकील- मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है, कुछ दवाएं भी लेते हैं.स्वास्थ्य ठीक नहीं है. कोर्ट- सभी पर्चियां पास रखें, जरूरत पड़ने पर एजेंसी को दिखाएं. ED के वकील- मेडिकल सुविधा के लिए सिविल सर्जन हमेशा उपलब्ध हैं, जरूरत पड़ने पर उचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद कोर्ट में आलमगीर आलम ने फोन पर किसी से कुछ देर बातचीत भी की. इसे भी पढ़ें -कोरोना">https://lagatar.in/side-effects-of-corona-vaccine-covaxin-also-reported-bhu-study/">कोरोना

वैक्सीन Covaxin के भी साइड इफेक्ट्स सामने आने की खबर : बीएचयू स्टडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp