Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या आपको पता चला - सत्येंद्र जैन चोर नहीं हैं

बहुत वक्त नहीं बीते हैं. टीवी चैनलों पर आपको बताया जा रहा था - केजरीवाल भ्रष्ट है. मनीष सिसोदिया भ्रष्ट है, सत्येंद्र जैन चोर है. हर रोज बहस होती थी. चिल्लम-चिल्ली, गाली-गलौज वाली भाषा. दिल्ली में केजरीवाल की पार्टी हार गई. भाजपा जीत गई. भाजपा की सरकार बन गई है. पर, दो दिन पहले यह पता चला कि सत्येंद्र जैन चोर नहीं हैं.

 

 
पर, क्या टीवी या अखबारों ने उसी प्रमुखता से आपको बताया कि सत्येंद्र जैन, जिन्हें भ्रष्टाचार करने के आरोप में चार सालों तक जेल में बंद रखा गया, जिसकी मीडिया ट्रायल हुई, जिसे बदनाम किया गया, जिसकी सीबीआई जांच हुई, अब उसी सत्येंद्र जैन के मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दिया है. यानी वह चोर नहीं हैं. उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं है. नहीं बताया.

 

Uploaded Image


जी हां, वही सत्येंद्र जैन. दिल्ली की केजरीवाल सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री. सीबीआई ने उनके खिलाफ वर्ष 2018 में प्राथमिकी दर्ज की थी. आनन-फानन में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कई दिनों तक पूछताछ की. सीबीआई पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगे. फिर उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया. चार साल बाद सीबीआई ने कह दिया, उनके खिलाफ साक्ष्य नही है.

 


सत्येंद्र जैन पर सीबीआई ने आरोप लगाया था कि उन्होंने व उनके विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय नियमों का उल्लंघन कर सलाहकारों की एक टीम को नियुक्ति किया. इस टीम ने तय प्रक्रियाओं का पालन किए बिना नियुक्तियां की.  वित्त विभाग की मंजूरी के बिना बारापुला फेज-तीन परियोजना पर खर्च किया. चार सालों तक जांच करने के बाद सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि सत्येंद्र जैन और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सबूत नहीं मिला. 

 

Uploaded Image

 

तो क्या यह सब राजनीति का हिस्सा था. जैसा कि केंद्रीय एजेंसियों पर विपक्षी दल आरोप लगाते रहते हैं. जो भी था, पर एक व्यक्ति, एक एडमिनिस्ट्रेटर का पूरा कैरियर समाप्त कर दिया इस सिस्टम ने. 

 

तरीके से अब हर उस इंसान को सत्येंद्र जैन से माफी मांगनी चाहिए, जिसने बिना मामले को जाने, बिना जांच पूरी हुए उन्हें चोर मान लिया था. सीबीआई या मीडिया तो सत्येंद्र जैन से माफी मांगने से रही. वह तो अफसोस जाहिर भी नहीं करेंगे.

यह टिप्पणी आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही