Search

 
 
 

चुनाव से पहले नेताओं के पैसे वापस करने के प्रेशर ने तो नहीं ली बिल्डर नीरज सहाय की जान?

 
Vinit Abha Upadhyay/ Saurav Singh  Ranchi :  रांची के बड़े बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. शहर के टॉप बिल्डरों में शुमार नीरज सहाय की आत्महत्या से कई लोग अचंभित हैं. उनके करीबी बताते हैं कि नीरज सहाय पिछले कुछ समय से अपने व्यापार में आयी गिरावट और इन्वेस्टर्स का प्रेशर झेल रहे थे. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा था एक प्रभावशाली नेता और एक महिला नेता के पति नीरज सहाय पर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे. नीरज ने अपने इन्वेस्टर्स से साफ कह दिया था कि फिलहाल वह पैसा वापस करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि रकम बहुत बड़ी है. लेकिन चुनाव लड़ने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे नेता उनकी मजबूरी न तो सुनना चाह रहे थे और न ही समझना. नीरज सहाय को लगातार पैसा वापस करने का प्रेशर दिया जा रहा था. इधर घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस नीरज के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में है. बहरहाल इस घटना पर यह लाइन बिल्कुल फिट बैठती है कि दिखाई नहीं देता, लेकिन शामिल जरूर होता है, हर आत्महत्या के पीछे कातिल जरूर होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही