मूक बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नया नेतृत्व तैयारी करना हमारा उद्देश्य
सुदेश ने कहा कि चूल्हा प्रमुख की अवधारणा वोट की राजनीति करने वाले लोगों के समझ से परे है. चूल्हा पर मुख्य रूप में नया नेतृत्व तैयारी करना हमारा उद्देश्य. एक जवाबदेह राजनीति की तैयारी हमारी है. जुगसलाई के हर एक परिवार ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. पांच साल पहले जनता ने सोचा था कि क्षेत्रीय सरकार आएगी तो उनकी समस्याओं का समाधान करेगी, लेकिन उन्होंने जनता की समस्याओं और तकलीफों को और बढ़ाने का काम किया है.पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हर राज्यवासियों का अधिकार
पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हर राज्यवासी का अधिकार है. लेकिन सरकार इन सभी मोर्चों पर विफल रही है. दो लाख शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई का स्तर गिरा है. हॉस्पिटल के बिल्डिंग से नहीं हॉस्पिटल में डॉक्टरों के होने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकती हैं, लेकिन राज्य में डॉक्टर्स की भी कमी है. ग्रामसभा को कमजोर कर इन्होंने जनता को न्याय से भी वंचित किया है. भावनात्मक घोषणाओं के माध्यम से आम गरीब परिवार की भावनाओं से खेल रही है सरकार. हमारी तैयारी हर गरीब परिवार को सम्मान और भरोसे से जीने का अवसर देने की है. गरीबों, वंचितों और शोषितों का कल्याण हमारी प्राथमिकता. सरकार अपने कहे अनुसार हर परिवार को पहले 72 हजार रुपए दें उसके बाद 1 लाख रुपए देने की बात कहे.राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहमः सहिस
पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहम है. राज्य समेत जुगसलाई की जनता भी पिछले पांच साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों से त्रस्त है. पार्टी के सभी चूल्हा प्रमुख जुगसलाई को अराजकता के अंधेरे से बाहर निकाल कर विकास के उजियारे की ओर ले जाने का कार्य करेंगे. जुगसलाई की जनता फिर से क्षेत्र को विकास की पटरी पर ले जाने के लिए तैयार है. सरकार की हर वादा ख़िलाफियों का जवाब इन्हें जनता अपने मत से देगी. इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/water-level-rising-in-patratu-dam/">रामगढ़:पतरातू डैम में बढ़ रहा जलस्तर, कभी भी खोला जा सकता है गेट [wpse_comments_template]
Leave a Comment