Search

 
 
 

डैम से पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर की बढ़ सकती है मुश्किलें, वायरल तस्वीरें बनी मुसीबत

 
chhattisgarh : बांध का पानी बहाकर एक फूड इंस्पेक्टर बुरे फंस गए. मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर का है. अब पानी बर्बाद करने के आरोपी फूड इंस्पेक्टर की कई पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिससे भी उनकी मु़श्किलें बढ़ सकती है. फूड इंस्पेक्टर का नाम है राजेश विश्वास. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें बयां कर रही है कि निलंबित फूड इंस्पेक्टर राजेश महंगी गाड़ियों, महंगे मोबाइल और पर्यटन स्थलों पर घूमनेके शौकीन हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह कमर में जर्मन पिस्टल खोसे, महंगी गाड़ी के पास खड़े नजर आ रहे हैं. वायरल तस्वीर मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें नोटिस जारी कर सकती है. बता दें कि फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास रविवार (21 मई) को दोस्तों के साथ इलाके के परलकोट जलाशय घूमने गया था. सेल्फी लेने के दौरान उसका मोबाइल पानी में गिर गया था. बताया जा रहा है कि मोबाइल काफी महंगा था. मोबाइल को पहले तो गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास किया गया, मगर जब नहीं निकला तो अपनी अफसरशाही दिखाते हुए अधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डीजल पंप का इस्तेमाल कर करीब 41 लाख लीटर पानी बहा दिया. जिसके बाद उसका मोबाइल तो मिल गया, मगर वह खराब हो गया. घटना सामने आने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने उसे सस्पेंड कर दिया.

वीडियो जारी कर दी सफाई, बोला- नहीं बर्बाद हुआ पानी

निलंबित फूड इंस्पेक्टर राजेश ने अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है. कहा कि डैम के पास रहनेवाले उसके पहचान के लोगों ने बताया कि टैंक सिर्फ 10 फुट गहरा है और फोन को ढूंढा जा सकता है. शुरू में मोबाइल को निकालने का प्रयास किया गया. मगर गोताखोरों ने कहा कि यदि पानी 3-4 फुट तक पानी खाली किया जाए तो वे फोन निकाल सकते हैं. इसके बाद मैंने सिंचाई विभाग के एसडीओ से बात की. जिन्होंने मौखिक रूप से कहा कि चूंकि पानी किसान इस्तेमाल नहीं करते हैं, इसलिए आप इसे खाली करा सकते हैं. इसलिए मैंने अपने खर्चे पर स्थानीय लोगों की मदद से 2-3 फुट पानी खाली कराया और फिर फोन वापस मिल गया. मैंने पानी निकालकर पास के तालाबों में पहुंचा दिया. पानी बर्बाद नहीं हुआ.

एसडीओ को भी जारी हुआ नोटिस

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ आरसी धीवर को बांध के बाहरी हिस्से से पानी निकालने की मौखिक अनुमति देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसे भी पढ़ें : नीति">https://lagatar.in/bjp-angry-at-the-cms-of-the-states-who-boycotted-the-niti-aayog-meeting-said-this-is-an-anti-people-irresponsible-act/">नीति

आयोग की बैठक का बहिष्कार करने वाले राज्यों के CM पर भड़की भाजपा, कहा, यह जन विरोधी, गैर जिम्मेदाराना हरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही