Search

 
 
 

उग्रवादियों द्वारा वाहनों में आगजनी मामले की जांच करने पत्थर खदान पहुंचे DIG अनूप बिरथरे

 
Ranchi :   पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर खदान प्लांट पर उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात हमला किया. इस हमले में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और मजदूरों के साथ मारपीट भी की. घटना के बाद आज शनिवार को रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. साथ ही उग्रवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा.

वारिश अंसारी के प्लांट पर उग्रवादियों ने किया हमला 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1aa4df08-0ff3-47a5-a43d-3cdb3fe882f2.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" /> जानकारी के अनुसार, पिठोरिया थाना क्षेत्र के सांगा स्थित वारिश अंसारी के पत्थर खदान पर शुक्रवार रात करीब एक बजे 12 उग्रवादी पहुंचे. आते ही उग्रवादियों ने सभी मजदूरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त किया. फिर गाड़ियों में आग लगाना शुरू किया.  प्लांट में मौजूद डीजी, कांटाघर, लोडर और हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया. उग्रवादी करीब आधे घंटे तक क्रशर प्लांट में उत्पात मचाते रहे. इस दौरान उग्रवादियों ने मजदूरों की पिटाई भी की. उग्रवादियों ने मजदूरों को धमकी देते हुए यह भी कहा कि जब तक संगठन से बातचीत नहीं होगी, तब तक इस इलाके में कोई काम नहीं कर पायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही