डीएसपी-एसडीपीओ की सौ मीटर दौड़ से शुरू हुई प्रतियोगिता Hazaribagh : हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर रेंज के 18 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. आयोजन 26 से 28 अप्रैल तक 3 दिनों का था, लेकिन दो दिनों का राष्ट्रीय शोक हो जाने के कारण उद्घाटन समारोह का आयोजन 28 अप्रैल की शाम में किया गया. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेंद्र कुमार थे. इस समारोह में रेंज के हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ समेत सभी जिले के एसपी, प्रशिक्षु आईपीएस, एसडीपीओ, डीएसपी, मेजर और सार्जेंट मेजर मौजूद थे. प्रतियोगिता रेंज के सभी डीएसपी, एसडीपीओ और एएसपी की 100 मीटर की दौड़ से शुरू हुई. इस प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले के बरही एसडीपीओ नजीर अख्तर प्रथम स्थान लाए, जबकि हजारीबाग के ही प्रशिक्षु एएसपी दूसरे स्थान और कोडरमा के प्रशिक्षु एसपी तीसरे स्थान पर रहे. उसके बाद रेंज के सभी सार्जेंट व सार्जेंट मेजर की भी 100 मीटर की दौड़ हुई. इसमें हजारीबाग के सार्जेंट दीपक टोप्पो प्रथम स्थान पर रहे, जबकि हजारीबाग के ही प्रचारी प्रवर देवव्रत दूसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता का समापन 29 अप्रैल की शाम 4:30 बजे होगा. वहां विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा. समापन समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेंद्र कुमार होंगे. उनके साथ इस प्रतियोगिता के सचिव हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे के साथ-साथ रेंज के सभी एसपी, एएसपी, डीएसपी, एसडीपीओ, मेजर और सार्जेंट मेजर मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-brothers-killed-in-bus-and-bike-collision/">हजारीबाग:
बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत [wpse_comments_template]
डीआईजी ने किया 18वीं हजारीबाग रेंज खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

Leave a Comment