Search

 
 
 

रांची रेंज के DIG ने सिमडेगा सिविल कोर्ट का किया औचक निरीक्षण

 
Ranchi :  रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने आज गुरुवार को सिमडेगा सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीआईजी ने कोर्ट रूम से लेकर सिविल कोर्ट के बाहरी सरंचना का जायजा लिया. अनूप बिरथरे ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली. डीआईजी ने सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों के सुरक्षा उपकरण की भी जांच की. इस दौरान सुरक्षा को लेकर कई खामियां डीआईजी ने पकड़ी है, जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है.

डीजीपी ने सभी रेंज के डीआईजी को दिया है निर्देश

गौरतलब है कि झारखंड के सभी जिलों में कोर्ट परिसर में जजों के आवासीय परिसर की सुरक्षा की समीक्षा डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बीते दिनों की थी. इस दौरान डीजीपी ने रेंज डीआईजी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रेंज डीआईजी अपने अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में जितने भी व्यवहार न्यायालय, आवासीय परिसर व न्यायाधीश हैं, उन सभी की मॉनटरिंग करेंगे. साथ ही उन सभी की सुरक्षा से संबंधित समेकित प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही