Search

 
 
 

खुद से बाइक चलाकर नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीआईजी सुरेन्द्र झा, ग्रामीणों से की अपील- बिना किसी डर के करें मतदान

 
Ranchi/ Bokaro : खुद से बाइक चलाकर बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा सोमवार को सुदूर नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे. इस दौरान डीआईजी ने सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ललपनिया, जागेश्वर विहार, तिलैया, दनिया, रहावन और झुमरा पहाड़ स्थित बूथों, फ़ोर्स आवासन स्थान, फ़ोर्स मूवमेंट, नक्सलियों के छुपने के स्थान आदि की समीक्षा की. इस दौरान डीआईजी ने सूदरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत पदाधिकारी और जवानों के मनोबल को बढ़ाते हुए सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ ही लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जवानों को उत्साहित किया.

बिना किसी डर भय के मतदान करने की अपील

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ग्रामीणों से मुलाक़ात की और क्षेत्र की जानकारी ली. डीआईजी ने ग्रामीणों से भयमुक्त वातावरण में 25 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. इस अभियान में बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, महेश प्रसाद इंस्पेक्टर गोमिया, थाना प्रभारी ललपनिया, जागेश्वर विहार, महुवाटांड, रहावन ओपी, जिला पुलिस, जैप के जवान शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/23-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बाहरी-भीतरी">https://lagatar.in/tripathi-is-struggling-with-the-issue-of-insider-and-outsider-kalicharan-is-in-danger-from-his-own-people/">बाहरी-भीतरी

के मुद्दे से जूझ रहे त्रिपाठी, कालीचरण को अपनों से है खतरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही