Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव को लेकर डीआइजी ने बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया

 
 Hazaribagh : लोकसभा चुनाव और  बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. डीआईजी ने शनिवार को कई गांवों का दौरा कर निरीक्षण किया. वे बलोदर गांव पहुंचे, जहां 14 मार्च की रात उग्रवादियों द्वारा जेसीबी मशीन जला दी गयी थी. डीआईजी ने घटना स्थल का अवलोकन कर स्थिति का जायजा लिया.

एसडीपीओ और थाना प्रभारी से उग्रवाद से संबंधित  जानकारियां ली

डीआईजी ने मौके पर उपस्थित एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह से उग्रवाद से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. डीआईजी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए इलाके की विधि व्यवस्था का जायजा लिया. डीआइजी ने कहा कि बलोदर को घटना को देखते हुए क्राइम कंट्रोल के लिए विभिन्न जगहों पर शेड का निर्माण कराया जायेगी और  पुलिस की तैनाती की जायेगी, ताकि अपराधों को रोका जा सके. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही