Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 50.06% मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा, 18 व 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में लगेगा विशेष शिविर

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में तेजी आई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकॉरी के. रवि कुमार ने बताया कि अब तक 50.06 प्रतिशत इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेन पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि 96.68 प्रतिशत मतदाताओं तक बीएलओ घर-घर जकर इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा चुके हैं.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में तेजी आई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकॉरी के. रवि कुमार ने बताया कि अब तक 50.06 प्रतिशत इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेन पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि 96.68 प्रतिशत मतदाताओं तक बीएलओ घर-घर जकर इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा चुके हैं. अब केवल कुछ मतदाताओं तक ही फॉर्म पहुंचना बाकी है. राज्यभर में मतदाता लगातार अपने भरे हुए फॉर्म बीएलओ को जमा कर रहे हैं. जमा किए गए फॉर्म का तेजी से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है.


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता समय पर फॉर्म जमा कर रहे हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि खासकर युवा और शहरी मतदाताओं की कम भागीदारी चिंता का विषय है. नौकरी, पढ़ाई और लगातार पलायन के कारण कई मतदाता बीएलओ से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. इसी को देखते हुए 18 और 20 जुलाई को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे. यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.


जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना SIR इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं लिया या जमा नहीं किया है, वे शिविर में पहुंचकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और वहीं भरकर जमा भी कर सकते हैं. जिन मतदाताओं ने पहले ही फॉर्म बीएलओ के पास जमा कर दिया है या ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, उन्हें शिविर में आने की जरूरत नहीं होगी.


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन्होंने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है या विदेशी नागरिक बन चुके हैं, वे बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए अपना फॉर्म बीएलओ को वापस कर दें. उन्होंने चेतावनी दी कि फॉर्म में गलत जानकारी देकर घोषणा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत दंडनीय अपराध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही