Search

दिग्विजय सिंह ने सावरकर और गोमांस को लेकर दिया विवादित बयान

Bhopal : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक मुखर वक्ता के रूप में देखा जाता है. हाल ही में हिंदू और हिंदुत्ववादी का राग राहुल गांधी ने छेड़ा है, तब से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह का बयान चर्चा में आ गया है. दिग्विजय सिंह ने कहा, "सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है. गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वह कहां से हमारी माता हो सकती है, उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है."

हमारी लड़ाई आरएसएस से है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होने पर भारतीय संविधान बदल दिया जायेगा और देश में आरक्षण खत्म हो जायेगा. जो मिल रहा है वो खत्म हो जायेगा. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस से है. हमारे यहां ऐसे हिंदू भी हैं, जो गाय का मांस खाते हैं. यह देश विविधताओं का देश है. यहां ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कि कहां लिखा है गोमांस न खाया जाये और अधिकांश हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं.

आरएसएस के सदस्यता अभियान पर उठाया सवाल

दिग्विजय सिंह ने आरएसएस के सदस्यता अभियान पर सवाल उठाया है. कहा, "क्या आरएसएस के किसी सदस्य का फॉर्म भरा जाता है. क्या उसका कोई रजिस्ट्रेशन होता है. अगर आरएसएस से जुड़ा कोई पकड़ा जाता है, तो वो लोग कह देते हैं कि उनका आदमी नहीं है. इसका एक उदाहरण यह भी है कि गोडसे को लेकर उन्होंने कह दिया था कि वो हमारा मेंबर ही नहीं था."

जो डर गया वो विपक्ष की राजनीति नहीं कर सकता

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को कहा कि इनसे डरो मत, जो इन से डर गया वो मर गया, आरपार की लड़ाई है. आरएसएस वालों ने मुझे भी समझाने की कोशिश की थी. लेकिन मैं संघ की विचारधारा का विरोधी हूं. सत्ता से लड़ने के लिए दम चाहिए, जो लोग हवा के हिसाब से चलते हैं, उन लोगों की जरूरत नहीं है. देश को बांट दिया है किस तरह से , हम लोग इसको सही करेंगे. इसकी लड़ाई लड़ने के लिए हम तैयार हैं. जो डर गया वो विपक्ष की राजनीति नहीं कर सकता है. उन्होंने  यह भी कहा कि 40 साल से ज्यादा की महिलाएं मोदी से प्रभावित हैं और जो लड़की जींस पहनती है, वो मोदी से प्रभावित नहीं है.

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बजरंग दल के गुंडे

मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी दिग्विजय सिंह ने हमला बोला. उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गुंडे बजरंग दल के हैं. उन्होंने पुलिस पर साथ देने का आरोप लगाया. कहा कि एनएसयूआई के छात्रों को मारा गया. जिस आदमी ने मर्डर किया, उसको आपने नौकरी दे दी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बजरंग दल के लोगों को बचाने में लगी है. यही मोदी की सरकार है. उन्होंने कहा कि शिवराज मामू का रेत माफिया गैंग है, अब इनके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी." इसे भी पढ़ें – पंजाब">https://lagatar.in/farmers-formed-party-in-punjab-will-contest-on-all-117-seats/">पंजाब

में किसानों ने बनायी पार्टी , सभी 117 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//