Search

 
 
 

दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी को पत्र, पेपर लीक मामलों में NTA की कार्रवाईयों पर श्वेत पत्र लाने की अपील

दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले की याद दिलाते हुए कहा कि देश भर में इसी तरह के सैकड़ों मामले सामने आये हैं. कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी राजनीतिक पार्टी राज्य या केंद्र स्तर पर सत्ता में है.
 

 New Delhi  : NEET-UG पेपर लीक मुद्दा लगातार सुर्खियो में बना हुआ है. खबर आयी है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

 


उन्होंने मोदी सरकार से पिछले आठ वर्षों में NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पेपर लीक या अनियमितताओं की घटनाओं और उन पर की गयी कार्रवाई का दस्तावेजीकरण कर श्वेत पत्र जारी करने की अपील की है.  

 


दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले की याद दिलाते हुए कहा कि देश भर में इसी तरह के सैकड़ों मामले सामने आये हैं. कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी राजनीतिक पार्टी राज्य या केंद्र स्तर पर सत्ता में है.

 


उन्होंने कहा कि समस्या सरकारी नौकरियों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों के लिए भर्ती और चयन प्रक्रियाओं में है. जहां भी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, वहां प्रश्नपत्र लीक होने, खाली ओएमआर शीट में हेरफेर किये जाने या लोगों को पैसे के बदले अनुचित लाभ दिये जाने के मामले सामने आये हैं.

 


दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीबीआई ने केवल इंजीनियरिंग और प्रवेश परीक्षाओं की जांच की है. इसलिए मैंने प्रधानमंत्री से उस मुद्दे (NEET-UG) को संबोधित करने का अनुरोध किया है जो अब गंभीर मुद्दा बन गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही