Search

 
 
 

Chatra News: दिलेश्वर कुमार बने गिद्धौर के थानेदार, संदीप को हंटरगंज का जिम्मा

Chatra News: पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार इससे पहले राजपुर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वे सदर और टंडवा थाना में भी पदस्थापित रह चुके हैं.
 
दिलेश्वर कुमार (L) संदीप कुमार (R)

Chatra News: जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने दो थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. टंडवा थाना में तैनात संदीप कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं पुलिस अवर निरीक्षक दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर थाना प्रभारी कि जिम्मेवारी सौंपी गई है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक के गोपनीय शाखा ने आदेश निर्गत कर दिया है. पुलिस अधीक्षक नें दोनों नवपदस्थापित थाना प्रभारियों को यथाशीघ्र अपने-अपने थानों में योगदान देने का निर्देश दिया है.

 

हंटरगंज थाना प्रभारी बनाए गए 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार इससे पहले राजपुर थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वे सदर और टंडवा थाना में भी पदस्थापित रह चुके हैं.

 

वहीं 2012 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक दिलेश्वर कुमार वशिष्ठनगर-जोरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इन दोनों के पूर्व अनुभव को देखते हुए गिद्धौर व हंटरगंज जैसे महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

गौरतलब कि पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार के तबादले के बाद से हंटरगंज थाना प्रभारी का पद खाली था. हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार थाना प्रभारी के अतिरिक्त प्रभार में थे. ऐसे में अब एसपी ने संदीप कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंप दी है. वहीं गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को लाइन क्लोज कर दिया गया है.

 

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को उनकी कार्यक्षमता और आवश्यकता के अनुरूप जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. नवपदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही