Search

 
 
 

सिमडेगा मोटर यूनियन के अध्यक्ष बने दिलीप तिर्की

 
Simdega: सिमड़ेगा के वीर शहीद तेलंगा खड़िया बस स्टैंड में मोटर यूनियन की चुनावी बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से इंटक कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की को मोटर यूनियन का अध्य्क्ष चुना गया. शकील अख्तर एवं बॉबी उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह सचिव, अरुण पाढ़ी सह सचिव, लक्ष्मण शर्मा कोषाध्यक्ष, जावेद खान उप कोषाध्यक्ष एवं 15 कार्यकारी सदस्य चुने गए. मौके पर दिलीप तिर्की ने कहा आपकी जो भी समस्याएं होंगी उसके समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूं. आपके हर समस्याओं के सामने मैं खड़ा रहूंगा और निदान कराऊंगा, जिसमें आप और हम सब साथ होंगे. यह भी निर्णय लिया गया कि मोटर यूनियन की प्रत्येक माह की 20 तारीख को बैठक होगी. जिसमें बसस्टैंड से जुड़ी सभी बातों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही यूनियन के लिए फंड भी जमा किया जाएगा जिससे कि जरूरत पड़ने पर उसका उचित इस्तेमाल किया जा सके. वहीं सचिव राजेंद्र जी ने कहा कि कमिटी की हर बातों का सभों के द्वारा सर्वमान्य होगा. मौके पर शाहिद खान, वसीम अकरम, नरेश शर्मा, मजहर खान, तस्लीम अख्तर, शोएब खान, बबलू खान, आशीष साहू, रेमसन लकड़ा, रिजवान आलम, अली आलम, संदीप कुमार, राजन आलम, तनवीर खान, विजय प्रसाद सहित सभी बस कर्मचारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/illegal-liquor-distillery-demolished-in-bokaro-300-liters-of-country-liquor-seized/">बोकारो

में अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त, 300 लीटर देसी शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही