Search

 
 
 

भाजमो बारीडीह मंडल के 10 नम्बर बस्ती की स्थानीय समिति के अध्यक्ष बने दिनेश व महासचिव रामाधार

 
Jamshedpur : भाजमो बारीडीह मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में 10 नम्बर बस्ती में हुई. बैठक में क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई. इसके बाद क्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ बनाते हुए बारीडीह मंडल क्षेत्र की 10 नम्बर बस्ती की स्थानीय समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से दिनेश कुमार को अध्यक्ष, रामाधार यादव को महासचिव और अजय रजक को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसे भी पढ़ें : फटाफट">https://lagatar.in/quickly-settle-the-work-related-to-banks-from-september-8-banks-will-remain-closed-for-5-consecutive-days/">फटाफट

निपटा लें बैंकों से जुड़े कामकाज, 8 सितंबर से लगातार 5 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद
बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी सह जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, बारीडीह मंडल महासचिव मार्टिन, उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे और काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक का आयोजन 10 न. बस्ती में बारीडीह मंडल उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में और उनके आवास पर आयोजित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही