Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विदेशी हथियार, नेता से मुलाकात व वकील के नाम पर दिनेश गोप से भी हुई है करोड़ों की ठगी

Advertisement
Advertisement
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : जिस दिनेश गोप के नाम से झारखंड के कई जिलों में खौफ था, उससे अब तक तीन बार ठगी हो चुकी है. दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ हुई ठगी के किस्से सामने आ रहे हैं. दिनेश गोप से पहली बार उसके करीबी लोगों ने ही ठगी की थी, धुर्वा के रहने वाले युवकों ने दिनेश गोप को खिलौने वाले हथियार दिखाकर उससे ठगी की थी, जांच में यह बात सामने आई थी कि धुर्वा के निवेश कुमार ने PLFI को विदेशी हथियार दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे. उसने वीडियो कॉल के माध्यम से दिनेश गोप को नकली विदेशी हथियारों की तस्वीर दिखाई थी, उसे यह कहकर पैसे ठगे थे कि उसके पास अत्याधुनिक हथियार हैं. इसे भी पढ़ें -टाइटन">https://lagatar.in/all-five-passengers-on-board-titan-submarine-died-james-cameron-said-surprised-by-similarities-with-titanic-disaster/">टाइटन

पनडुब्बी पर सवार सभी पांच यात्रियों की मौत, जेम्स कैमरून ने कहा, टाइटैनिक आपदा की समानताओं से हैरान हूं

दूसरी और तीसरा बार ऐसे हुई गोप से ठगी

दूसरी बार दिनेश गोप से एक बड़े राजनेता से मिलवाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी की गई. रांची के रहने वाले एक व्यक्ति ने दिनेश गोप से पैसे लेने के बाद दिल्ली ले जाकर उसे एक केंद्रीय स्तर के नेता से मिलवाने का भरोसा दिलाया था. जिसके बाद से दिनेश गोप राजनीति में एंट्री की प्लानिंग करने लगा, लेकिन उसकी पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह गई. दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि हजारीबाग के एक वकील ने उससे करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली है. हजारीबाग के वकील ने रांची के एक वकील से दिनेश गोप का केस लड़वाने के एवज में पैसे लिए, इस बात की जानकारी मिलने के बाद उस वकील से एनआईए ने भी पूछताछ की. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-in-patna-there-is-a-fight-between-ideology-of-jodo-bharat-and-todo-bharat-in-the-country/">राहुल

ने पटना में कहा, देश में भारत जोड़ो और भारत तोड़ो वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही