Kolkata : टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने आज राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद त्रिवेदी ने कहा कि वह बेहद भावुक शख्स हैं. अगर पार्टी में रहते हुए आपको कहा जाये कि आप प्रधानमंत्री को गाली दीजिए, गृह मंत्री को गाली दीजिए तो वह क्यों ऐसा करेंगे. बंगाल की संस्कृति ऐसी नहीं रही है. साथ ही दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा से जुड़ना कोई गलत बात नहीं है. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके पुराने मित्र हैं. अगर वह भाजपा से जुड़ते हैं तो कोई रोक नहीं सकता. इसे भी पढ़ें : बॉम्बे">https://lagatar.in/bombay-high-court-extends-arnabs-relief-in-trp-molestation-case-till-march-5/26697/">बॉम्बे
हाईकोर्ट ने टीआरपी छेड़छाड़ मामले में अर्णब की राहत पांच मार्च तक बढ़ाई
बंगाल : सीताराम येचुरी का बयान, त्रिशंकु विधानसभा की हालत में भाजपा से हाथ मिला सकती हैं ममता
हाईकोर्ट ने टीआरपी छेड़छाड़ मामले में अर्णब की राहत पांच मार्च तक बढ़ाई
मैं जो भी करता हूं, दिल से करता हूं.
बता दें कि इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बातचीत के क्रम में दिनेश त्रिवेदी ने कहा, `मैं जो भी करता हूं, दिल से करता हूं. मैंने पहले से सोचकर इस्तीफा नहीं दिया, बस यह हो गया. `हमें क्यों देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को गाली देनी चाहिए. बंगाल की संस्कृति में हिंसा और गाली की जगह नहीं है. मैंने जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमने की निंदा की थी इसलिए मेरा विरोध किया गया. दिनेश त्रिवेदी ने कहा, `ममता बनर्जी से मेरा निजी तौर पर कोई मतभेद नहीं है. मैं उनकी बेहतरी के लिए कामना करता हूं. मेरा उनसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि वह बंगाल में हिंसा न करें और हिंसा की निंदा करें. मेरे ऊपर बोझ था, अब इस्तीफा देने के बाद वह सिर से हट गया. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-sitaram-yechury-said-mamata-can-join-hands-with-bjp-in-the-state-of-hung-assembly/26658/">पश्चिमबंगाल : सीताराम येचुरी का बयान, त्रिशंकु विधानसभा की हालत में भाजपा से हाथ मिला सकती हैं ममता
Leave a Comment