Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिनकर की पंक्तियां लोगों को देती है नई ऊर्जा : विजय केसरी

Advertisement
Advertisement
सागर भक्ति संगम ने राष्ट्रकवि की जयंती पर आयोजित की गोष्ठी Hazaribagh : झील परिसर स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में सागर भक्ति संगम से जुड़े बुद्धजीवियों ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 115 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया. इस अवसर पर वीरेंद्र जायसवाल ने दिनकर की पंक्तियों को प्रस्तुत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. अध्यक्षता करते हुए संगम के संयोजक विजय केसरी ने कहा कि दिनकर की पंक्तियां लोगों को नई ऊर्जा देती है. उनका जन्म भारत के गौरवमयी इतिहास को और भी स्वर्णिम बनने के लिए हुआ था. उन्होंने अपने लेखन कला के दौरान जिन रचनाओं की रचना की थी, उसकी गूंज आज भी चंहुओर सुनाई पड़ती है. निश्चित तौर पर रामधारी सिंह दिनकर ओज और अन्वेषण के एक महान कवि थे. इसे भी पढ़ें :बरकट्ठा">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition-2/">बरकट्ठा

 के पैसरा में बही अध्यात्म की बयार, 551 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने उठाया कलश

दिनकर वीर रस के अनूठे कवि : शंभू शरण

शिक्षाविद शंभू शरण ने कहा कि दिनकर का संपूर्ण जीवन हिंदी काव्य, कथा लेखन, समाज सेवा और स्वाधीनता आंदोलन को गति देने में गुजरा. उन्होंने हिंदी साहित्य की विविध विधाओं पर काफी कुछ लिखा था. उनकी अब तक 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. रामधारी सिंह दिनकर वीर रस के एक अनूठे कवि माने जाते हैं. वे एक प्रसिद्ध निबंधकार के रूप में भी जाने जाते हैं. उन्होंने देश की आजादी के बाद कई महत्वपूर्ण निबंधों की रचना की थी. वहीं सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी रचनाएं निर्भीकता के साथ सत्ता की विद्रुपता पर प्रहार करती नजर आती है. उन्हें एक राष्ट्रकवि के रूप में भी दर्जा प्राप्त है. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं. उन्हें राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत, क्रांतिपूर्ण संघर्ष की प्रेरणा देने वाली ओजस्वी कविताओं के कारण असीम लोकप्रियता मिली. यह लोकप्रियता आज भी जस की तस बरकरार है. उनकी रचनाएं आज भी उसी रूप में पढ़ी और सुनी जा रही हैं.

गोष्ठी में ये रहे मौजूद

गोष्ठी में सतीश होर्रा, मनीष होर्रा, गोपाल ठाकुर, डॉक्टर सुरेश प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुरेश मिस्त्री, संजय खत्री, जयप्रकाश गुप्ता, अशोक पांडेय सहित काफी संख्या में हिन्दी काव्य प्रेमी शामिल हुए. सभा का संचालन वीरेंद्र जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन अशोक गुप्ता ने किया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpiml-started-bjp-hatao-jan-abhiyan/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने शुरू किया ‘भाजपा हटाओ जन अभियान’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही