Search

 
 
 

आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट हुईं दीपिका कक्कड़, शोएब ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ और उनका परिवार इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है. कुछ दिन पहले ही दीपिका ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है. हाल ही में उनकी एक सर्जरी हुई, जो 14 घंटे तक चली. इसके बाद उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका फिलहाल आईसीयू में हैं.अब शोएब ने एक बार फिर दीपिका की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वह अब आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट हो चुकी हैं
 

Lagatar desk : दीपिका कक्कड़ और उनका परिवार इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है. कुछ दिन पहले ही दीपिका ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है. हाल ही में उनकी एक सर्जरी हुई, जो 14 घंटे तक चली. इसके बाद उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका फिलहाल आईसीयू में हैं.अब शोएब ने एक बार फिर दीपिका की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वह अब आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट हो चुकी हैं

 

दीपिका की हालत में अब सुधार : हाल  ही में शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सेहत के बारे में जानकारी दी.उन्होंने कहा, कि अब एक्ट्रेस आईसीयू से बाहर आ गईं हैं और उन्हें नार्मल कमरे में शिफ्ट कर दिया है.

 

इसके अलावा उन्होंने कहा, डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वह तीन से पांच दिनों तक यहां रहेंगी. सर्जरी बड़ी थी, वह 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं. वह बहुत ही मुश्किल एक वक्त था.साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका की हालत में सुधार है.

 

हालांकि, उन्हें टांकों के कारण दर्द हो रहा है. तीन दिन तक लिक्विड डाइट पर रहने के बाद वह फिर से सामान्य खाना खाने लगी हैं. शोएब ने कहा कि दीपिका ने चलना भी शुरू कर दिया है और उनकी ब्लड रिपोर्ट भी सामान्य है

 

 

लीवर का कुछ हिस्सा काटा गया : आगे बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने दीपिका की सर्जरी को लेकर जानकारी दी.उन्होंने कहा, 'उनके ट्यूमर को बाहर निकाल दिया गया है.वहीं, उनका गॉल ब्लैडर भी निकला है क्योंकि उसमें भी स्टोन था. लिवर में ट्यूमर था, इसलिए लिवर का कुछ हिस्सा भी काटा गया है.हमारे अंदर कोई तनाव वाली बात नहीं है, क्योंकि लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो खुद को पुनर्जीवित करता है.उन्होंने कहा कि दीपिका के ट्यूमर को बायोप्सी के लिए भेजा गया है और परिणाम आने में कुछ दिन लगेंगे

 

 दीपिका कक्कड़ ने दी थी इसकी जानकारी : आपको बता  दे कि अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने स्टेज 2 लीवर कैंसर की जानकारी अपने इंस्टाग्राम  पोस्ट शेयर कर दी थी. उन्होंने बताया था कि पेट में ज्यादा दर्द होने के बाद, उन्हें जांच कराने पर डॉक्टरों द्वारा यह पता चला था

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही