Search

 
 
 

दीपिका कक्कड़ की आज होगी स्टेज 2 कैंसर की सर्जरी, शोएब ने शेयर किया पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर पिछले काफी समय से चिंता का माहौल बना हुआ है. वह फिलहाल स्टेज 2 कैंसर से जूझ रही हैं और अब उनकी सर्जरी को लेकर अपडेट सामने सामने आई है.
 

Lagatar desk : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर पिछले काफी समय से चिंता का माहौल बना हुआ है. वह फिलहाल स्टेज 2 कैंसर से जूझ रही हैं और अब उनकी सर्जरी को लेकर अपडेट सामने सामने आई है.

 

हाल ही में दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, आज दीपिका की सर्जरी होने वाली है और यह एक लंबी प्रक्रिया होगी. साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि इस मुश्किल समय में दीपिका के लिए दुआ करें.

 

Uploaded Image

 

ऑपरेशन होगा रिस्की : बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने दीपिका की स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन को काफी सेंसिटिव बताया है. इससे पहले भी एक बार उनकी सर्जरी शेड्यूल की गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से डॉक्टरों को उसे टालना पड़ा. उस दौरान दीपिका को सीने में भारीपन, खांसी और बुखार की शिकायत हुई थी, जिस वजह से डॉक्टरों ने ऑपरेशन को रिस्की करार दिया था और तबीयत सुधरने तक इंतजार करने की सलाह दी थी.

 

 

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं. दीपिका को कुछ समय पहले स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला. इस खबर ने उनके फैन्स और चाहने वालों को हैरान कर दिया. हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में दीपिका हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना कर रही हैं. उनके परिवार और पति शोएब इब्राहिम लगातार उनका साथ दे रहे हैं और उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी साझा कर रहे हैं.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही