Search

 
 
 

रामगढ़: छेदी उरांव एजुकेशनल ट्रस्ट में 9 क्षेत्रीय भाषा में डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू

 
Ramgarh: राज्य खुला विश्वविद्यालय सह कोऑर्डिनेटर छेदी उरांव एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट रामगढ़ में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से 9 क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा की पढ़ाई में डिप्लोमा शुरू की गई है. सत्र जनवरी 2025 से नामांकन लिया जा रहा है. जिसमें खोरठा, नागपुरी, कुरमाली, संथाली, कुरुख, हो, खड़िया, पंचपरगानिया, उर्दू, मुंडारी भाषा में डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू की गई है. यह सभी कोर्स झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय रांची दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कोर्स कराई जा रही है. यह विश्वविद्यालय झारखंड राज्य सरकार यूजीसी और उत्तर शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है. यह सभी कोर्स सरकारी नौकरी के लिए मान्य है इंटर पास कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिग्री प्राप्त कर सकता है. साथ ही छेदी उरांव अध्ययन केंद्र में 31 वोकेशनल कोर्स एवं पांच अंडरग्रैजुएट बीबीए, बीसीए, बीएससी, आईटी, बीकॉम, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, एमकॉम की पढ़ाई शुरू की गई है. रामगढ़ जिला में राज्य सरकार द्वारा इन सभी कोर्सों में एसटी एससी ओबीसी को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप भी दी जा रही है. छेदी उरांव एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट रामगढ़ जिला में स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-france-dinner-with-president-macron-this-evening-will-go-to-america-on-february-12/">पीएम

मोदी फ्रांस रवाना, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर आज शाम, 12 फरवरी को अमेरिका जायेंगे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही