Sanjeev Mehta Adityapur: रविवार की देर रात सरायकेला-राजनगर मार्ग पर कालापाथर गांव के समीप एक टिप टेलर और 407 एलपी के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक, सरायकेला की ओर से आ रहा 407 वाहन संख्या जेएच 06 आर-6361, राजनगर की दिशा से आ रहे टिप टेलर संख्या जेएच 05 सीक्यू-1369 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर के परिणामस्वरूप टिप टेलर में आग लग गई, जिससे इसमें बैठे चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, 407 के चालक और खलासी के भी मौत की पुष्टि हुई है. 407 में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय निवासियों की सहायता से सुरक्षित निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है, जिससे उनके परिजनों को सूचित किया जा सके. इस दुखद दुर्घटना से क्षेत्र में उदासी का माहौल बना हुआ है.
सरायकेला-राजनगर रोड पर टेलर व 407 में सीधी टक्कर, दो मरे, आग लगने से टेलर चालक की दर्दनाक मौत
Last Updated: Nov 04, 2024 12:00 AM (IST)