Search

 
 
 

बहरागोड़ा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

घायलों में गुड़ाबांदा निवासी हीरो मुंडा (45) व भद्र मुंडा (37) शामिल हैं. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर खंडामौदा से अपने घर लौट रहे थे. तभी मटिहाना के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना गांव के समीप NH-49 पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में गुड़ाबांदा निवासी हीरो मुंडा (45) व भद्र मुंडा (37) शामिल हैं. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर खंडामौदा से अपने घर लौट रहे थे. तभी मटिहाना के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई. दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया.


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉ. ओपी चौधरी और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया. दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही