Search

मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइक की सीधी भिडंत, चार घायल

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग स्थित मनीपुर हाथी चेक नाका के पास गुरुवार देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में 38 वर्षीय जावेद आलम और 47 वर्षीय सामू गोप जमशेदपुर मानगो के रहने वाले है, जबकि 18 वर्षीय अमित कुजूर व 18 वर्षीय इलियास कच्छप मनोहरपुर थाना अंर्तगत नंदपुर गांव के दाऊद टोला के निवासी हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bpmc-ulihatu-beat-raghurange-fc-5-0/">चाईबासा

: बीपीएमसी उलिहातू ने रघुरेंज एफसी को 5-0 से हराया

तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार जावेद व सामू बाइक से राउरकेला की ओर जा रहे थे. जबकि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे अमित व इलियास जराइकेला से मनोहरपुर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान मनोहरपुर हाथी चेक नाका के समीप दोनों बाइक की सीधी भिडंत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में जावेद का एक पैर टूट गया है और सामू के पैर व हाथ में गंभीर चोट आई है. जबकि अमित व इलियास को हाथ व पैर में मामूली रूप से चोट आई है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस पहुंची और घायलों से पूछताछ की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp