Search

 
 
 

लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर ट्रक वैन की  सीधी टक्कर, 10 लोगों की मौत

दुर्घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास घटी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रही थी. तभी बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी.
 

Lucknow : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर आज सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक (UP 14 HT 5176) और मैजिक वैन की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना सुबह 7.30 बजे घटी.

 

जानकारी के अनुसार इस हादसे में वैन पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी   दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है.  9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो 

 

दुर्घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास घटी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रही थी. तभी बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी.

 

एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग वहां जुट गये. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

 

 इस हादसे पर  पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. पीएम ने  मृतकों के परिजनों का 2-2 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की है.

 

मरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है.  ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई हैं, पुलिस मे  ट्रक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही