Search

 
 
 

Jamtara News: सदर अस्पताल के लिए डायलिसिस मशीन खरीदने का निर्देश

उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई.

 Uploaded Image

उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा डीएमएफटी से संचालित योजनाओं का ऑडिट कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डीएमएफटी की राशि का उपयोग जिले के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में किया जाए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर समाहरणालय से पुलिस लाइन तक स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कई नए प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई. वहीं सीएसआर मद की समीक्षा के दौरान बैंकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा सीएसआर दायित्वों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई और शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में सदर अस्पताल के लिए डायलिसिस मशीन खरीदने, टीबी मरीजों को नियमित फूड बास्केट उपलब्ध कराने, पुलिस विभाग को 8 एएनपीआर कैमरे देने, सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव, सोलर लाइट, मिहिजाम थाना में शौचालय निर्माण, विद्यालयों को पुस्तकें, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर एवं आईटी सामग्री, समाहरणालय और पुलिस लाइन में पार्किंग शेड निर्माण सहित कई प्रस्तावों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्भू कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही