Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CJP Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश

दिल्ली के कनॉट प्लेस को गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे तक सभी दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC)के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देश पर यह एडवाइजरी जारी की है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस को गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे तक सभी दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC)के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देश पर यह एडवाइजरी जारी की है. एसोसिएशन ने व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से पूर्ण सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की संपत्ती क्षति या जनहानि से बचा जा सके.

Uploaded Image

बता दें कि दिल्ली में कनॉट प्लेस मुख्य व्यवसायिक केन्द्र है, 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आहूत संसद मार्च के दिन ही इलाके में कई मौकों पर पुलिस और छात्र आमने-सामने आ गए. छात्र और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में कई बच्चे व पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं.

इससे पहले सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने राजीव चौक मेट्रो भी बंद कर दिया गया है. राजीव चौक के अलावा डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केन्द्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडिय मेट्रो स्टेशन भी बंद हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही