Search

रिम्स परिसर में गंदगी देख भड़के निदेशक, एजेंसी से मांगा जवाब

Ranchi : रिम्स निदेशक प्रो. (डॉ) राजकुमार ने गुरुवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में निदेशक द्वारा प्रशासनिक भवन के बाहर बगीचे में गंदगी पायी गयी. साथ ही पेड़-पौधों का भी रख-रखाव ठीक से नहीं था. इसके अलावा कई स्थानों पर उन्हें गंदगी दिखी. जिसके बादनिदेशक ने चिकित्सा उपाधीक्षक 1 को साफ-सफाई एजेंसी मेसर्स अन्नपूर्णा युटिलिटी सर्विसेस से जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मल्टीस्टोरी पार्किंग,बिल्डिंग के आस-पास गंदगी व जाम नालियों को देखकर निदेशक ने नाराजगी जताई, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और साफ-सफाई एजेंसी को इसे तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए हैं. इसे भी पढ़ें -दाना">https://lagatar.in/schools-in-three-districts-will-remain-closed-on-25th/">दाना

तूफान को देखते हुए 25 को तीन जिलों की स्कूलें रहेंगी बंद

कूड़े का ढेर देख भड़के निदेशक

एनाटॉमी लेक्चर थिएटर पहुंचने पर उन्होंने देखा कई स्थान पर कुड़े का ढेर जमा था और जगह-जगह गंदगी थी. जिसके लिए उन्होंने साफ-सफाई एजेंसी अन्नपूर्णा युटिलिटी सर्विसेस से स्पष्टीकरण मांगने को कहा. वहीं चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर कई जगह पर कुड़ा व लिफ्ट के सामने कंडम सामान जमा था. इसके लिए भी उन्होंने भवन निर्माण विभाग एवं साफ-सफाई एजेंसी अन्नपूर्णा युटिलिटी सर्विसेस से स्पष्टीकरण मांगा. https://lagatar.in/director-enraged-after-seeing-filth-in-rims-campus-demands-answer-from-agency/gandagi/"

rel="attachment wp-att-968924">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/gandagi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉ राजकुमार ने ओपीडी कॉम्पलेक्स में निर्माणाधीन सेंट्रल लैब का निरीक्षण किया और कार्य प्रगत्ति की जानकारी ली. उन्होंने संपदा पदाधिकारी एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान निदेशक ने ओपीडी कॉम्पलेक्स में सीढी के नीचे, शौचालय, कैदी वार्ड, अस्थि एवं जोड़ रोग विभाग व अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी पाई. जिसके संदर्भ में उन्होंने साफ सफाई एजेंसी पर रोष प्रकट किया औक अन्नपूर्णा युटिलिटी को असंतोषजनक कार्य के लिए शो कॉज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही निदेशक ने ओपीडी कॉम्पलेक्स में बिजली विभाग को विद्युत सुरक्षा एवं आग लगने को रोकने के लिए तुरंत प्रभाव से सुरक्षा मापदंडों के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

टूटे फर्नीचर देख लगाई क्लास

निदेशक डॉ राजकुमार ने निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर टूटे फर्निचर इधर-उधर रखे हुए देखा, जिसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष/पदाधिकारियों को नए फर्नीचर क्रय करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया है और कंडम सामान को हटाने के निर्देश दिए हैं. मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा एवं मरीज हित को ध्यान में रखते हुए औषधी रोग विभाग में लिफ्टों के बाहर टूटे हुए ग्रेडल, अवशेष इत्यादि तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए बिजली विभाग को आदेश दिए हैं. वहीं अस्पताल भ्रमण के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण बायोमेडिकल वेस्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और निदेशक को सूचित किया गया कि वार्डों से बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. इसका त्वरित संज्ञान में लेते हुए निदेशक ने बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करने के संबंधित विभाग को आदेश दिए हैं. इसे भी पढ़ें -अजयनाथ">https://lagatar.in/crowd-gathered-at-nomination-of-ajaynath-shahdev-said-give-one-chance-the-face-of-hatiya-will-change/">अजयनाथ

शाहदेव के नामांकन सभा में जुटी भीड़, बोले- एक मौका दें, बदलेगी हटिया की सूरत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp