Search

 
 
 

रिम्स जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को निदेशक ने बड़गाईं सीओ के साथ की बैठक

 
Ranchi : रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रिम्स प्रबंधन गंभीर है. मंगलवार को रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राज कुमार ने बड़गाईं अंचल के सर्किल ऑफिसर के साथ बैठक की और उन्हें अतिक्रमित जमीन को जल्द से जल्द मुक्त कराने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि रिम्स की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया हुआ है. कहीं दीवार टूटी हुई है तो कहीं घर और दुकान बने हुए हैं. रिम्स की जमीन पर 148 अतिक्रमणकारियों का कब्जा बना हुआ है. निदेशक ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी से भी चर्चा हुई की है. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की मदद से रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-in-charge-mir-pcc-president-rajesh-thakur-met-kharge-informed-about-the-political-situation-of-jharkhand/">कांग्रेस

प्रभारी मीर, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर खड़गे से मिले, झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही