Search

 
 
 

मेकॉन मुख्यालय में निदेशक मुकेश कुमार ने किया झंडोत्तोलन

 
Ranchi :  मेकॉन मुख्यालय और सीएसआर पवेलियन में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार ने मेकॉन मुख्यालय में तिरंगा फहराया. वहीं मेकॉन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय कुमार वर्मा ने सीएसआर पवेलियन में झंडोत्तोलन कर  कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) स्कूल के विद्यार्थियों और मेकॉन के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया. साथ ही जेवीएम श्यामली के विद्यार्थियों ने  देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इनमें सांस्कृतिक नृत्य और ड्रिल शामिल हैं.

संजय कुमार वर्मा ने समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया

संजय कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. साथ ही मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने मेकॉन की विभिन्न परियोजनाओं और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान के बारे में भी चर्चा की. संजय कुमार वर्मा ने  सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया. ताकि राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके. मौके पर निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, निदेशक (तकनीकी) अमित राज, निदेशक (परियोजनाएं) पी.के. दीक्षित, मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. सतीश कुमार, कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक और  मेकॉन के कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही