Search

 
 
 

गिरफ्तार हुए मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा

 
Lagatardesk : वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.सनोज पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया है.  

सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप

दरअसल, दिल्ली पुलिस के मुताबिक 6 मार्च 2024 को निर्देशक के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. जिसके बाद 30 मार्च को 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया ,और उन्हें नबी करीम पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया. 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है. कि सनोज चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा हैं. फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह मिश्रा के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी. महिला के अनुसार शोषण के दौरान निर्देशक ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया है.  

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

सनोज को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है वह मामला 18 फरवरी 2025 का है. आरोप है कि सनोज ने इस साल फिर उस पीड़िता से मुलाकात की और उसे नई दिल्ली के नबी करीम स्थित होटल में लेकर गए निर्देशक पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने फिर से महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे छोड़ दिया.साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. पहले से इस मामले को देख रहे दिल्ली उच्च न्यायालय ने सनोज मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही