Hazaribagh: हजारीबाग में लोकसभा चुनाव 20 मई को निर्धारित हैं. ऐसे में वैसे दिव्यांग और वृद्ध मतदाता जो मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने में अक्षम हैं, उनके लिए भी चुनाव आयोग सुविधा मुहैया करा रही है. इसे लेकर डीसी सह जिला निर्वाचन अधिकारी नैंसी सहाय ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प भी दिया जाएगा. इसके लिए उन्हें फॉर्म 12-डी भरना होगा. घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग मतदाताओं के पास विकलांगता प्रमाणपत्र होना चाहिए. डीसी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी बैलेट से मतदान का विकल्प रहेगा. उन्हें भी फॉर्म 12-डी पर आवेदन करना होगा. इनके अलावा मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म-12 या फार्म-12ए भरकर पोस्टल बैलेट या निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें-युवक">https://lagatar.in/young-man-tried-to-rape-a-minor-police-arrested-him-and-sent-him-to-jail/">युवक
ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
चुनाव समिति की बैठक आज, रांची, गोड्डा, धनबाद पर हो सकता है प्रत्याशी का एलान [wpse_comments_template]
ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं को मिलेगी सुविधा
85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं तथा 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 12डी उनके घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है. जबकि अन्य के लिए सबसे पहले ईसीआई के वेबसाइट से फॉर्म 12, 12ए अथवा 12डी डाउनलोड करना होगा या निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में मतपत्र कोषांग से भी संबंधित फार्म प्राप्त किया जा सकता है. इस फॉर्म को भरकर अपने एपिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ बीएलओ को भी दिया जा सकता है या सीधे निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान की तिथि के पूर्व प्रशिक्षण केंद्र पर तथा निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सुविधा केंद्र स्थापित किया जाता है ,जहां संबंधित पदाधिकारी/कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-election-committee-meeting-today-candidate-may-be-announced-in-ranchi-godda-dhanbad/">कांग्रेसचुनाव समिति की बैठक आज, रांची, गोड्डा, धनबाद पर हो सकता है प्रत्याशी का एलान [wpse_comments_template]
Leave a Comment