Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के समाजसेवी अंकित राजगढ़िया को आपदा फरिश्ता सम्मान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : समाजसेवा में धनबाद सहित पूरे झारखंड में चर्चित चेहरा अंकित राजगढ़िया को दिल्ली में आपदा फरिश्ता सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें विशेष कर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मिला. इस सम्मान के लिए देशभर से कुल 62 लोगों का चयन किया गया था. अंकित राजगढिया ने कहा कि यह सम्मान निश्चित रूप से आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है.  समारोह के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शिव कृति सिंह थे. समारोह में दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपील अधिकरण के पूर्व आईपीएस केएम सिंह, भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण के पूर्व सदस्य नवीन चंद्र झा, जीएसटी इंटेलीजेंस के ब्रिगेडियर सर्वोत्तम प्रसाद सिन्हा, तमिलनाडु एवं केरल सब एरिया के मेजर राकेश शर्मा, कारगिल युद्ध वीर शौर्य चक्र से सम्मानित डॉ. अजय कुमार सिंह विशेष रूप से शरीक हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-speak-with-confidence-in-the-interview-dr-vijendra/">धनबाद

: साक्षात्कार में आत्मविश्वास के साथ रखें अपनी बात- डॉ विजेंद्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही