Hazaribagh : पिछले वर्ष झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने एक बड़े ही ज्वलंत मामले को सरकार के समक्ष रखा था. उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल सहित कई राज्यों में कुएं, नदी, तालाब, बांध, पोखर, झील सहित कई अन्य जगहों में पानी में डूबने से हुई मौतें आपदा घोषित हैं. इसमें पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का प्रावधान है. हजारीबाग सहित राज्य के कई जिलों में उन जगहों में पानी में डूबकर मरने वालों के पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आपदा स्तर पर कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई है. विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार से जनहित में अन्य राज्यों की तर्ज पर ऐसी मौतों को आपदा की सूची में शामिल कर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाया था. राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और सरकार ने विधायक मनीष जायसवाल के मांगों को स्वीकृति दे दी. विधायक मनीष जायसवाल का एक और प्रयास रंग लाया और जनहित में अब हजारीबाग समेत राज्य के किसी भी क्षेत्र में ऐसी मौत होने पर आपदा प्रबंधन की ओर से मुआवजा देने की घोषणा की गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rash-driving-or-tripling-will-spend-the-night-in-lockup-ssp/">जमशेदपुर
: रैश ड्राइविंग या ट्रिपलिंग की तो हवालात में गुजरेगी रात – एसएसपी [wpse_comments_template]
: रैश ड्राइविंग या ट्रिपलिंग की तो हवालात में गुजरेगी रात – एसएसपी [wpse_comments_template]
Leave a Comment