Search

 
 
 

हजारीबाग: अनुशासन जीवन का अहम हिस्सा - डॉ. टोप्पो

 
Hazaribagh: संत कोलंबस कॉलेज के 28 एनसीसी कैडेट्स को 22 से 31 अगस्त तक चलने वाले वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए गुरुवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार टोप्पो, डॉ. अमित अमर सोरेन और कंपनी कमांडर ले. डॉ. एसके पांडेय ने संयुक्त रूप से शुभकामना संदेश देकर रवाना किया. 22 झारखंड बटालियन एनसीसी के कर्नल हरमीत सिंह के नेतृत्व में लगाए जा रहे इस कैंप में लगभग 500 कैडेट्स भाग लेंगे. कैंप गवर्मेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, सिलवार में लगाया जा रहा है. 10 दिवसीय शिविर में छात्रों को शस्त्र-प्रशिक्षण, निशानेबाजी, ड्रिल कंपटीशन, खेलकूद तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा. इस अवसर पर कैडेटों को विदा करते हुए डॉ. सुशील टोप्पो ने कहा कि एनसीसी अपने अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. एनसीसी आपके जीवन का अहम पड़ाव है. आप कैंप में जो कुछ भी सीखें अपने जीवन में उसे उतार कर समाज को लाभान्वित करें. उन्होंने अपने जीवन के एनसीसी अनुभव भी साझा किए. भूगोल विभाग के अध्यक्ष सह कॉलेज स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक रेवरेंड अमित अमर सोरेन ने कहा कि हमने एनसीसी से ही अनुशासन सीखा है. आप सब कैडेट्स इसे जीवन में उतार कर अच्छे नागरिक का फर्ज निभा सकते हैं.

कैडेटों को कैंप के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह

कमांडर ले. पांंडेय ने कैडेटों को कैंप के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी. साथ ही कहा कि वे इस कैंप में कम संसाधनों में कैसे जटिल परिस्थितियों से पार पाए और अनुशासन के मुख्य आयामों को सीखें. शिविर का मुख्य आकर्षण प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा दिए जाने वाले व्याख्यान होंगे. साथ ही, कैडेटों को बी और सी सर्टिफिकेट के लिए तैयार करना, व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करना, सामाजिक कार्य, जल संकट और पर्यावरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति कैडेटों में रुचि पैदा करना भी इसका उद्देश्य है. बताते चलें कि आगामी रिपब्लिक डे कैंप के ड्रिल इवेंट में कर्तव्य पथ का चयन भी इसी कैंप के दौरान किया जायेगा. इस दौरान अंडर ऑफिसर अमन कुमार पांडेय, सार्जेंट रेशमी, कॉरपोरल विकाश कुमार कैडेट श्रवण, अभिनंदन और अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही