Ranchi (Decapitated body recover namkum ranchi) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शव बरामद किया. शव एक निर्मणाधीन मकान में रखा था और पूरी तरह गल गया था. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली में एक बंद निर्माणाधीन घर से तेज बदबू आने लगी. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर जब अंदर गयी तो देखा कि एक शव पड़ा है. शव पर सिर नहीं है.
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. साथ ही ने शव की पहचान करने के लिए शहर के आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिपोर्ट की भी जांच कर रही है.